File not found
bollywood

जानिए क्यों हुआ था दीपिका और रणबीर कपूर का ब्रेकप

Table of Content

दीपिका और रणबीर कपूर के प्यार के बारे में भला कौन नहीं जानता | आज भले ही दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबरे जोरो पर हो पर एक वक़्त थाजब दीपिका ने कपूर खानदान की बहू होने के सपने देखे थे | पर इन सपनो को किसकी लगी नज़र, कैसे टूटा ये रिश्ता आज खुद बताया दीपिका ने |

एक इंटरव्‍यू में दीपिका पादुकोण ने अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते के टूटने की सारी सच्‍चाई बताई| इस इंटरव्यू में दीपिका ने कही भी रणबीर कपूर का नाम नहीं लिया और कहा "वो मेरे साथ चिटिंग करता था | दुसरे लोग मुझे बताते थे की वो तुम्हे धोखा दे रहा है फिर भी मैं उसके साथ थी | लेकिन एक बार मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और इसके बाद मुझे बहुत दुःख हुआ | मैंने सारी फीलिंग्स को किनारे  कर अलग होने का फैसला किया |

दीपिका ने ये भी बताया की " मुझे पता था वो मेरे साथ इमानदार नहीं हैं | उस ने हमारे रिश्ते को बचाने के लिए मुझ से भीख मांगी | इसके बाद मैंने उनको एकऔर मौका दिया लेकिन फिर से उन्होंने ने मेरा भरोसा तोडा | पर उनको मुझे धोखा देनी की आदत पड़ गई थी | उनके साथ रिश्ता टूटने के बाद मेरा रो-रोकर बुरा हाल हो गया था | लेकिन समय के साथ चीजें बदलती गई और मैं आगे बढ़ गई |

इंटरव्‍यू में दीपिका ने ये भी बताया की किसी भी रिश्‍ते में पर्सनल होने का मतलब फिजिकल होना नहीं है, बल्‍क‍ि भावनाओं का होना बहुत जरूरी है। मैं ऐसा सोचती हूं। मेरा भरोसा टूटा तो लगा की मेरी सारी फीलिंग्स ही खत्‍म हो गईं हैं |

ये बात तो हम सभी जानते है की दीपिका और रणबीर फिल्म " बचना ए हसीनो " के दौरान एक दुसरे के करीब आये थे और इस के बाद कटरीना के साथ रणबीरने चोरी चुप्पे अपना इश्क़ फरमाना शुरु किया |

खैर आज दीपिका रणबीर सिंह को डेट कर रहीं हैं और खबरों की माने तो जल्द दोनों शादी के बंधना में बंधने वाले हैं |